Home>>फतहनगर - सनवाड>>महादेव मंदिर के पाटोत्सव पर निकली कलश यात्रा
फतहनगर - सनवाड

महादेव मंदिर के पाटोत्सव पर निकली कलश यात्रा

फतहनगर। पालिका क्षेत्र के तिरुपति नगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के पाटोत्सव एवं पंचकुण्डीय गायत्री महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा का आयोजन किया गया।.
बैंडबाजों के साथ कलश यात्रा मनोकामना हनुमान मंदिर से रवाना हुई जिसमें कलशधारी महिलाएं केसरिया परिधान में शामिल हुई। महादेव का अभिषेक किया गया। देवस्थापना के साथ ही पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ शुरू हुआ। सायं कथा प्रवचन एवं दीप यज्ञ किया गया जिसमें महिलाऐं अपने घर से पूजा की थाली में दीप लेकर पहुँची। शनिवार को विभिन्न धार्मिक संस्कार के बाद प्रातः 10 बजे से ध्वजा दण्ड एवं यज्ञ की पूर्णाहुति का कार्यक्रम चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!