Home>>मावली>>ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी खेमली का किया विस्तार
मावली

ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी खेमली का किया विस्तार

फतहनगरं। मावली के पूर्व विधायक प्रधान पुष्करलाल डांगी व खेमली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणावत की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा खेमली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
विस्तारित कार्यकारिणी में रामलाल डांगी बिछड़ी,विष्णु सुथार खेमली,गौतम लाल आमेटा विजनवास व मनोज चैधरी खेमली को उपाध्यक्ष,हीरालाल डांगी धोलीमगरी, रमेशचन्द्र टांक मेड़ता,श्यामलाल डांगी विजनवास,कालुलाल डांगी भल्लों का गुड़ा,गणपतलाल लोहार अम्बेरी व अमर सिंह भाटी सरे-महासचिव,ललित नागदा कैलाशपुरी,धर्मचंद डांगी डबोक,जगदीश चंद्र पुरोहित मागथला व लोगर लाल गमेती धुनिमाता-सचिव बनाए गए। इसके अलावा भगवान सिंह शेखावत नांदवेल,मुकेश डांगी खेंगरों की भागल,मांगी लाल मेघवाल,मेड़ता,शंकर लाल सालवी बेदला खुर्द,किशन लाल डांगी भैंसड़ा कला,सत्यनारायण डांगी,नऊवा व भगवान लाल गायरी विरधोलिया को बतौर सदस्य शामिल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!