Home>>उदयपुर>>सायरा मण्डल में सम्पन्न हुआ भाजपा संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन,प्रदेश सरकार की नाकामियों पर जमकर किया प्रहार
उदयपुर

सायरा मण्डल में सम्पन्न हुआ भाजपा संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन,प्रदेश सरकार की नाकामियों पर जमकर किया प्रहार

फतहनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केंद्र सरकार की नीतियों, योजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने हेतु गोगुंदा विधानसभा के सायरा मंडल में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर देहात के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी विजया राहटकर ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष की योजनओं के बारे में विस्तार से बताया एवं राज्य की कांग्रेस सरकार की नाकामियों पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार रोकने में विफल हुई है। हर तरफ भ्रष्टाचार हो रहा है। नौकरियों की भर्तियों में पेपर लीक होने से युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चैहान ने भी अपने संबोधन में केंद्र सरकार की सभी योजनाओं के बारे बताया। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा, गोगुंदा विधायक प्रताप गमेती, जिला प्रभारी आई एम सेठिया, जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह आसोलिया, दीपक शर्मा, एस टी मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक ने सभी का स्वागत करते हुए उद्बोधन दिया। साथ ही युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया, ओबीसी जिलाध्यक्ष प्रेम लोहार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दलीचंद डांगी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राव, पूर्व उपप्रधान राघेंद्रसिंह सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शांतिलाल जैन, सायरा महामंत्री रमेश पालीवाल, गोगुंदा महामंत्री डीसी मेघवाल, नीतू राव, मीरा मेघवाल, गोपीलाल मेघवाल, हिम्मत खटीक, गौतम मेघवाल एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!