Home>>फतहनगर - सनवाड>>शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने किया शिक्षा बचाओ पदयात्रा का आयोजन
फतहनगर - सनवाड

शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने किया शिक्षा बचाओ पदयात्रा का आयोजन

फतहनगर। प्रदेशव्यापी आव्हान के तहत राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली अ द्वारा शनिवार को दोपहर 2 बजे से मावली मुख्यालय पर शिक्षा बचाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा का शुभारंभ श्री सत्यनारायण मंदिर मावली से हुआ। पदयात्रा का मुख्य बाजार, मैन चैराया होते हुए उपखंड कार्यालय के सामने समापन हुआ। संगठन के 11 सूत्री माँग पत्र में शामिल समस्याओं शिक्षकों को बीएलओ सहित गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, सभी कैडर की समय पर पदोन्नति, 3तक ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर एवं नई घोषित ओपीएस में जीपीएफ के एकाउंट नंबर जारी करवाना सहित शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित नारों लिखी तख्तियों के साथ शिक्षक नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। चरणबद्ध आंदोलन के बावजूद भी शिक्षक समस्याओं का समाधान नही होने से अगले चरण के रूप में पदयात्रा निकालनी पड़ी। पदयात्रा का उद्देश्य शिक्षक समस्याओं के प्रति जनसामान्य को जागृत कर सरकार को कुम्भकर्णी नींद से जगाना है। पदयात्रा के समापन पर वक्ताओं ने शिक्षक समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया। पदयात्रा में समन्वयक वंदना शर्मा, पर्यवेक्षक जिला उपाध्यक्ष (माध्यमिक) शंकरलाल जाट लदाना, जिला उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा, जिला सहसंगठन मंत्री शैलेष कोठारी, उपशाखा अध्यक्ष चंद्रशेखर चैधरी, मंत्री रामरतन कोठारी, कोषाध्यक्ष सोहनलाल जाट, सभाध्यक्ष शंकरलाल जाट सालेरा, उपसभाध्यक्ष हिम्मतसिंह राव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभुलाल जाट, संगठन मंत्री मदनलाल श्रीमाली, पुष्करलाल बड़गुर्जर, लोकेश जीणावत, प्रहलाद बड़गुर्जर, संजय गहलोत, विजेश पालीवाल, लक्ष्मणसिंह चैधरी, किशोरसिंह चुण्डावत, हरीश दाधीच, कमलेश चैधरी, विनोदपुरी गोस्वामी, पुखराज प्रजापत, नरेशपुरी गोस्वामी, विष्णु आमेटा, रुद्रदत्तपुरी गोस्वामी, हजारीमल कुमावत, प्रदीप चाष्टा, योगेश गुर्जर, जसवंत कोठारी, हिम्मतसिंह उज्ज्वल, नारायणलाल पटेल, कानाराम चैहान, भूपेन्द्रसिंह, शक्तिसिंह, पंकज चैधरी, बलदेव भारी, विनोद कुमार, भूपेन्द्र पाठक, सुरेन्द्रसिंह, सोनू कुमार, सत्यवान, श्यामवीर जाट, गोमाराम जाट, विनय वशिष्ठ, राकेश सैनी, चंद्रभान शर्मा, प्रकाश जगरवाल, अजय चैधरी, दारासिंह चैधरी, मुरारीलाल मीणा सहित कई शिक्षकों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!