Home>>फतहनगर - सनवाड>>भाजपा के लोक सभा चुनाव की तैयारी का आगाज आओ गांव चले अभियान से,भाजपा के गांव चले अभियान के माध्यम से बूथों पर 10 प्रतिशत तक पार्टी के पक्ष में वोटिंग बढ़ाने की रणनीति,उदयपुर देहात एवं शहर की संयुक्त कार्यशाला संपन्न
फतहनगर - सनवाड

भाजपा के लोक सभा चुनाव की तैयारी का आगाज आओ गांव चले अभियान से,भाजपा के गांव चले अभियान के माध्यम से बूथों पर 10 प्रतिशत तक पार्टी के पक्ष में वोटिंग बढ़ाने की रणनीति,उदयपुर देहात एवं शहर की संयुक्त कार्यशाला संपन्न

फतहनगर। आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियो को लेकर भाजपा उदयपुर शहर एवं देहात द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वकांक्षी अभियान आओ गांव चले अभियान की संयुक्त कार्यशाला आयोजित कर आगाज किया ।
उदयपुर पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी के मुख्य आतिथ्य,शहर जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक, शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली देहात, जिला अध्यक्ष डा.चंद्रगुप्त सिंह चौहान,शहर विधायक ताराचंद जैन,गांव चलो अभियान शहर जिला संयोजक तख्त सिंह शक्तावत,उदयपुर देहात जिला संयोजक चंद्रशेखर जोशी,सहसंयोजक डॉ. अमृत मेनारिया,देहात जिला सहसंयोजक नारायण सिंह आदि के मार्गदर्शन में दो सत्रों में संपन्न हुई कार्यशाला में आगामी लोकसभा चुनावो की दृष्टि से हर गांव के हर बूथ से भाजपा के पक्ष में जनाधार बढ़ाने और बूथों से दस प्रतिशत वोटिंग भाजपा के पक्ष में कैसे बढ़ाई जाए इस पर मंथन हुआ।
इस अवसर पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी पिछले 10 वर्षों से भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने के लिए सतत प्रयास कर रहे हैं और अठारह घंटे काम करके देश को विकास की राह पर अग्रसर कर रहे हैं।
हर क्षेत्र में देश विकास कर रहा है। गरीब कल्याण की योजनाओं को लाकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को संबल दे रहे हैं। इस तरह आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी विधानसभा में एक दिन का प्रवास करके जो कार्य प्रदेश नेतृत्व के द्वारा बताए गए हैं उन सभी कार्यों को पूर्ण करना चाहिए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक ने मोदी सरकार के कार्यकाल में राम मंदिर निर्माण पर सभी को बधाई दी एवं कहां कि देश एवं विदेश में भारत की साख मजबूत हुई है। जी 20 की अध्यक्षता भारत के द्वारा की गई। कश्मीर से धारा 370 हटाकर देश के साथ जोड़ा गया।
प्रवासी कार्यकर्ता को गांव में जाकर इन सभी बातों को जनता तक पहुंचना है। बैठक को संबोधित करते हुए शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ने समस्त कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि चार से 11 तारीख के बीच में सभी कार्यकर्ता पंचायत में 24 घंटे का प्रवास करके मोदी सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं एवं उनकी छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान करवा कर उन्हें राहत प्रदान करनी है। अभियान के शहर एवं देहात जिला संयोजक तख्त सिंह शक्तावत, चंद्रशेखर जोशी ने गांव चलो अभियान की पूरी रूपरेखा कार्यशाला में बताई व प्रवासी कार्यकर्ताओं को प्रवास पर जाकर बूथ के कार्यकर्ताओं की बैठक लेना, स्वयंसेवी सहायता समूह की जानकारी, मंदिरों पर कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान,वोटर लिस्टों की जानकारी, समाज के वरिष्ठों से मिलना,फ्लैगशिप योजना की जानकारी ,बूथों की ग्रेडिंग,क्षेत्रीय मुद्दों, लाभार्थी संपर्क, नवमतदाता और प्रवासी मतदाताओं को सूचीबद्ध कर उनसे संपर्क की कार्ययोजना की जानकारी दी। देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि देहात जिले के सभी मंडलों में प्रत्येक पंचायत में प्रवासी कार्यकर्ता एवं संयोजक मिलकर मोदी जी के इस अभियान को पूर्णता की ओर ले जाएंगे।
शहर जिला उदयपुर के सभी मंडलों की कार्यशालाएं 3 फरवरी से पहले पूर्ण की जाएगी जिसमें नांदेश्वर मंडल 3 फरवरी,जावर माता मंडल 31 जनवरी जामश्वर मंडल 3 फरवरी, भुवाना मंडल 3 फरवरी ,दीनदयाल उपाध्याय मंडल 2 फरवरी, बडगाँव मंडल 3 फरवरी ,देबारी मंडल 2 फरवरी को कार्यशाला आयोजित करेंगे कार्यशाला का संचालन डॉक्टर अमृत मेनारिया ने किया एवं धन्यवाद जिला महामंत्री मनोज मेघवाल ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!