Home>>फतहनगर - सनवाड>>कल से फतहनगर में होगी संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा
फतहनगर - सनवाड

कल से फतहनगर में होगी संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा

फतहनगर। धर्म नगरी फतहनगर की श्री द्वारिकाधीश मंदिर भूमि पर शनिवार से 16 फरवरी तक संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
बागला परिवार द्वारा करवाई जा रही इस कथा में रामद्वारा चित्तौड़ के संत दिग्विजयरामजी महाराज के मुखारविंद से कथा श्रवण का सौभाग्य मिलेगा। कथा प्रवक्त संत के आज फतहनगर पहुंचने पर मेजबान बागला परिवार एवं नगरवासियों ने जोरदार अगवानी की। बागला परिवार के राधेश्याम बागला ने बताया कि शनिवार को कलश एवं शोभायात्रा का आयोजन होगा। शोभायात्रा अखाड़ा मंदिर से सुबह 10.30 बजे रवाना होगी। कथा दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक चलेगी। उन्होने बताया कि कथा कार्यक्रम के दौरान ही 12 फरवरी को शाम 7 बजे से गौ ऋषि प्रकाशदास महाराज की भजन संध्या होगी। 13 फरवरी को सुबह 9 से 11 बजे तक प्रभु चारभुजा नाथ की गढ़बोर से फतहनगर पदरावणी होगी। 14 फरवरी को सायं 7.30 बजे से सुन्दरकाण्ड परिवार अयोध्या के कलाकारों के मुखारविंद से सुन्दरकाण्ड का पाठ होगा। 16 फरवरी को कथा समापन पर शाम 5 बजे से महा प्रसादी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!