Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर रेलवे स्टेशन पर शीतल जल वितरण व्यवस्था का किया शुभारंभ
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर रेलवे स्टेशन पर शीतल जल वितरण व्यवस्था का किया शुभारंभ

फतहनगर। गर्मी के समय को देखते हुए नगरवासियों के सहयोग से यहां के रेलवे स्टेशन पर शीतल जल वितरण व्यवस्था का शुभारंभ किया गया है।
शीतल जल वितरण के लिए कैंपर की व्यवस्था सहयोग से की जाती है। यहां प्रति वर्ष जल वितरण की व्यवस्था रहती है। स्टेशन पर ठहरने वाली प्रत्येक रेल के यात्री को हर संभव शीतल जल वितरण का प्रयास रहता है। इसके लिए स्वयं सेवा देने वाले लोग तैयार रहते हैं। जिसे भी वक्त मिलता है वह स्टेशन पर पहुंच कर यात्रियों को जल वितरण करने में पीछे नहीं रहता। ऐसे स्वयं सेवकों को जल वितरण के दौरान सुकून भी मिलता है। यह परिपाठी वर्षों से चली आ रही है। जल वितरण करने में महिलाएं भी पीछे नहीं है। वे भी अपने घर का काम काज निपटा कर स्टेशन पहुंच जाती है तथा जल वितरण के पुण्य का लाभ लेती है। पानी की व्यवस्था के लिए भामाशाह मुक्त हस्त से पैसा देते हैं तथा किसी को कानों कान खबर भी नहीं लगती कि पैसा किसके पास से आया है। शीतल जल सेवा का यह जुनून बच्चों से लेकर बूढ़ों तक में है। वृद्धजन भी इस सेवा कार्य के लिए अपना पूरा समय देते हैं। रेल में यात्रा करने वाला यात्री भी जानता है कि गर्मी के समय हलक तर करने के लिए फतहनगर के रेलवे स्टेशन पर ही ठण्डा जल मिलेगा। वह भी यात्रा के वक्त फतहनगर स्टेशन आने का बेसब्री के इंतजार करता है। स्वयं सेवक पानी के कैंपर व लोठा लेकर प्रत्येक कोच के सामने खड़े रहते हैं तथा जैसे ही रेल रूकती है वे जल वितरण के लिए दौड़ पड़ते हैं। रेलों के चालक भी शीजल जल वितरण के कारण तय अवधि से कुछ समय के लिए रेल का अधिक ठहराव करते हैं ताकि सभी को पानी मिल जाए। शीजल जल पाकर लोग नगरवासियों के लिए दुआएं भी देते हैं। जन सहयोग से यह अभियान निरन्तर चलता रहे ऐसी सभी कामना भी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!