Home>>फतहनगर - सनवाड>>कनक बापना बने वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ फतहनगर के अध्यक्ष
फतहनगर - सनवाड

कनक बापना बने वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ फतहनगर के अध्यक्ष

फतहनगर। कनक बापना वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ फतहनगर के निर्विरोध अध्यक्ष बनाए गए हैं। साधना सदन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से कनक बापना का अध्यक्ष पद हेतु चयन किया व संघ प्रमुख पद हेतु प्रभुलाल बोहरा का चयन किया गया। सभी सदस्यों द्वारा मेवाड़ी परंपरा के अनुसार अध्यक्ष का स्वागत कर बधाई दी। बापना ने गुरु अंबेश दरबार में व यक्षराज वल्लव के दरबार में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा नई कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें संरक्षक छोगा लाल मारु,देवीलाल खेरोदिया,थावरचंद बाफना,शांतिलाल पीपाड़ा, लक्ष्मीलाल खेरोदिया,लक्ष्मीलाल सिंघवी,पारसमल सांखला,जैनेंद्र सिंयाल,संपत कुमार बापना बनाए गए जबकि प्रमुख मार्गदर्शक दिनेश कुमार सामर एवं संघ प्रमुख प्रभुलाल बोहरा बनाए गए। इसके अलावा मंत्री-प्रभात सियाल,कोषाध्यक्ष-अनिल विसलोत,उपाध्यक्ष-उमेश सहलोत,सह मंत्री-निलेश पोखरना,चिराग पिछोलिया,प्रचार प्रसार मंत्री-विकास कोठारी,रोहित भंडारी,संगठन मंत्री-दिनेश सुराणा,विमल गडोलिया,कार्यक्रम प्रबंधन मंत्री-राजेंद्र पीपाड़ा,अशोक बाफना,विकास पीपाड़ा, मुकेश पोखरना के नामो की घोषणा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!