Home>>फतहनगर - सनवाड>>जिला पुलिस अधीक्षक गोयल ने की फतहनगर थाने की विजिट, सी.एल.जी.सदस्यों एवं प्रबुद्धजनों से की मुलाकात
फतहनगर - सनवाड

जिला पुलिस अधीक्षक गोयल ने की फतहनगर थाने की विजिट, सी.एल.जी.सदस्यों एवं प्रबुद्धजनों से की मुलाकात

फतहनगर। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने मंगलवार को फतहनगर थाने की विजिट की तथा सी.एल.जी.सदस्यों एवं नगर के प्रबुद्धजनों से मुलाकात की।
दोपहर बाद एस.पी.गोयल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(उदयपुर ग्रामीण) अंजना सुखवाल थाने पहुंचे जहां पर थानाधिकारी डी.पी.दाधीच एवं स्टाफ द्वारा गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। थानाधिकारी ने एस.पी.गोयल को नगर की जानकारी से अवगत कराया। सी.एल.जी.सदस्यों एवं प्रबुद्धजनों के साथ गोयल ने बैठक की जिसमें गोयल ने नगर की जानकारी लेते हुए क्राइम नहीं हो इसके लिए नगरपालिका के सहयोग से प्रमुख स्थानों पर सी.सी. केमरे लगवाने की अपील की। चोरी के तरीके बदले जाने के सवाल पर गोयल ने कहा कि हम सावधान रहे तथा साइबर फ्राॅड को लेकर दिए जाने वाले प्रलोभन से सजग रहें। ऐसी साइट पर नहीं जाएं जो पारीवारिक नहीं हैं। अनावश्यक लिंक को डाउनलोड नहीं करें। साइबर फ्राॅड होने पर हेल्प लाइन नं. 1930 पर सूचित करें ताकि आपका पैसा फ्रीज होकर सुरक्षित रह जावे। थाने के जवानों से मिलने के बाद उन्हें कहा कि यह प्रोफेशन उन्हें लोगों की सेवा करने के लिए मिला है जिसके जरिए आप लोगों की समस्याओं को दूर करने में कसर नहीं छोड़ें। इस बैठक में व्यापार मण्डल अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल,पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,खुदरा व्यापार मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,गणपतलाल स्वर्णकार,विकास सोनी,जितेन्द्र गड़ोलिया,पार्षद नारायणलाल मोर,रामचन्द्र मेहलाना,राजेश त्रिपाठी,आर.एम.न्यूज के मुकेश पाराशर आदि उपस्थित थे। जिला पुलिस अधीक्षक को प्रबुद्धजनों ने भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!