Home>>फतहनगर - सनवाड>>भाजपा का सदस्यता अभियानः कार्यशाला में अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने को लेकर किया आह्वान
फतहनगर - सनवाड

भाजपा का सदस्यता अभियानः कार्यशाला में अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने को लेकर किया आह्वान

फतहनगर। सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा मण्डल फतहनगर-सनवाड़ की एक कार्यशाला यहां के माहेश्वरी समाज भवन में आयोजित की गयी जिसमे मुख्य वक्ता भाजपा देहात महामंत्री नरेन्द्रसिंह आसोलिया ने सदस्यता अभियान के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि सदस्यता अभियान 1 सितम्बर से शुरू होने वाला है। मण्डल स्तर से लगाकर बूथ स्तर पर 31 अगस्त तक कार्यशाला पूर्ण करनी है। 1 सितम्बर से नये सिरे से सदस्यता दिलाई जायेगी। कार्यशाला से सदस्यता अभियान संयोजक नितिन सेठिया ने सदस्यता अभियान में सही तरीके से क्रियान्वयन करने के बारे में जानकारी दी एवं मण्डल की सदस्यता अभियान में श्रेष्ठ आने के लिए आश्वस्त किया। कार्यशाला में भाजपा जिला देहात महामंत्री नरेन्द्र सिंह आसोलिया ,भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजु भील,एससी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक, देहात महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती रीतु अग्रवाल,विधानसभा संयोजक रोशनलाल सुथार,पूर्व विधायक एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दलीचंद डांगी,मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश सोनी, मण्डल महामंत्री रामचन्द्र मेहलाना, सदस्यता अभियान सह संयोजक दीपक बड़गुर्जर,बूथ अध्यक्ष, पार्षदगण एवं विभिन्न विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!