Home>>फतहनगर - सनवाड>>राज्यसभा सांसद गरासिया के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान,हवन पूजन केक काटकर मनाया जन्मदिन
फतहनगर - सनवाड

राज्यसभा सांसद गरासिया के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान,हवन पूजन केक काटकर मनाया जन्मदिन

उदयपुर 5 सितंबर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया के 71 वे जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी शहर देहात के सैकड़ो कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी के मुख्य सानिध्य में केक काटकर मनाया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी नाहर सिंह जोधा दोनों ही जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली चंद्रगुप्त सिंह चौहान जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक शहर विधायक ताराचंद जैन,ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी बांसवाड़ा से सांसद प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीय पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत पूर्व विधायक धर्म नारायण जोशी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट मांगीलाल जोशी जिला प्रमुख ममता कंवर पवार उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, उप महापौर पारस सिंघवी प्रदेश कार्य समिति सदस्य भंवर सिंह पवार शहर जिला महामंत्री डॉक्टर किरण जैन गजपाल सिंह राठौड़ मनोज मेघवाल देहात जिला महामंत्री दीपक शर्मा नरेंद्र सिंह असोलिया उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा अनुसूचित जाति मोर्चा के शैलेंद्र चौहान, पूर्व महापौर रजनी डांगी चंद्र सिंह कोठारी महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी मांडावत महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा,भाजपा नेता आकाश बागरेचा,अतुल चंडालिया,तुषार मेहता,गजेंद्र भंडारी, भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रदेश सहसंयोजक मोहित सनाढ्य मीडिया आईटी सेल सोशल मीडिया के कमल कुमावत कन्हैया लाल साहू अशोक आमेटा खुशबू मालवीय रोहित अग्रवाल अमित सोलंकी दिव्या जोशी भारतीय जनता पार्टी के उदयपुर शहर के सभी मंडल मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता, देहात जिला के बांसवाड़ा घाटोल कुशलगढ़ सिरोही चित्तौड़ प्रतापगढ़ डूंगरपुर से सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारियों, विभिन्न समाज संगठनो के प्रतिनिधियों,पार्षद,समिति अध्यक्ष व महिला मोर्चा,युवा मोर्चा के पदाधिकारियो,मीडिया और अन्य विभागों से जुड़े कार्यकर्ता बलीचा स्थित भारतीय जनता पार्टी के नवीन कार्यालय पहुंच राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया का जन्म दिवस पर अभिनंदन किया।
इससे पूर्व प्रात 8:00 बजे उनके निवास स्थान पर पंडित हिमांशु भट्ट के सानिध्य में हवन पूजन का आयोजन किया गया।
श्री चुन्नीलाल गरासिया की जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण उदयपुर नगर में विभिन्न स्थानों पर बधाई एवं शुभकामनाओं के होर्डिंग लगाय।
राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने पार्टी के छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किए गए स्वागत अभिनंदन से अभिभूत होकर सभी का आभार धन्यवाद व्यक्त किया एवं अपने कर्म शक्ति से मेवाड़ वागड़ का नाम सदैव ऊंचा रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जो दायित्व संगठन ने उन्हें दिया है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे एवं मेवाड़ वागड़ के विकास के लिए सदैव कटिबद्ध रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!