Home>>फतहनगर - सनवाड>>ईंटाली में बालिकाओं की जिला खो.खो प्रतियोगिता का हुआ आगाज, 108 टीमे ले रही भाग,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत ने कहा खेलों के माध्यम से बनाएँ सशक्त राष्ट्र
फतहनगर - सनवाड

ईंटाली में बालिकाओं की जिला खो.खो प्रतियोगिता का हुआ आगाज, 108 टीमे ले रही भाग,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत ने कहा खेलों के माध्यम से बनाएँ सशक्त राष्ट्र

फतहनगर। मावली ब्लॉक के ईंटाली में बालिकाओं की 68वीं जिला स्तरीय खो.खो प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत ने खिलाड़ी छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम खेल को खेल की भावना से खेलते हुए साहचर्य की भावना विकसित करें। उन्होने कहा कि देश प्रेम की हमारे मन में भावना रहें। देश तभी आगे बढ़ेगा जब बच्चे आगे आऐंगे। देश हमारे लिए सब कुछ हैं। मिलजुल कर प्रयत्न करें तथा हिंदुस्तान को शक्तिशाली राष्ट्र बनाएं। चपलोत ने खेल के साथ.साथ बच्चों को पढ़ने के लिए भी एक श्लोक के माध्यम से प्रेरित किया।
चार दिवसीय इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मावली प्रमोद कुमार सुथार ने की जबकि विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवालए पूर्व विधायक दलीचंद डांगीए भाजपा डबोक मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह रावए भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह आसोलियाएमावली मण्डल के पूर्व अध्यक्ष रोशनलाल सुथारएभाजपा फतहनगर.सनवाड़ मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागलाए पालिका फतहनगर.सनवाड़ उपाध्यक्ष नीतिन सेठियाए गोपीलाल चैबीसाएभामाशाह कैलाश ईनाणीए सनवाड़ नायब तहसीलदार सम्पत सिंह भाटीए सरपंच अन्नु भरत मेनारियाए राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला मंत्री शंकरलाल जाटए सुधीर शर्माए मावली अ के अध्यक्ष चंद्रशेखर चैधरी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। इस अवसर पर प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक मोहनलाल स्वर्णकारए मीठालाल लौहारए झालमसिंह सारंगदेवोतए हीरालाल सुथारए मोहन मीनाए चंद्रशेखर मेनारियाए विजय लाल मेनारियाए लक्ष्मणदास आदि मंचासीन अतिथि थे। ग्राम के लोगों द्वारा सरोपाए तिलक एवं उपरना द्वारा अतिथि स्वागत के साथ ही सरस्वती की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन किया गया। बालिकाओं द्वारा नृत्यमयी गणपति वंदना प्रस्तुत की गई। बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता केन्द्राध्यक्ष मनोज कुमार समदानी ने स्वागत उदबोधन दिया। पंचायत की ओर से सरपंच प्रतिनिधि भरत मेनारिया ने स्वागत उदबोधन प्रदान किया। मुख्य निर्णायक हुक्मीचंद मेनारिया व राधाकिशन मेनारिया ने प्रतियोगिता के मैचों की जानकारी प्रस्तुत की। जगदीश मूंदड़ा ने भी विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता सम्पन्न होने तक बालिकाओं के लिए भोजन की व्यवस्था करने वाले भामाशाह लालुराम भारतीएभैरूलाल गहलोतएअन्नु भरत मेनारिया व तुलसीरात धनराज पटेल के अलावा बालिकाओं के लिए नाश्ते की व्यवस्था करने वालों का मुख्य अतिथि के हाथों सम्मान किया गया। ईंटाली की खिलाड़ी बालिकाओं के लिए करीब 50 हजार की लागत से किट की व्यवस्था करने वाले भामाशाह सम्पत रजक का भी सम्मान किया गया। इसके अलावा अन्य भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। खिलाड़ी बालिकाओं ने मार्च पास्ट किया तथा अतिथियों ने मार्च पास्ट की सलामी ली। कृष्णगोपाल पालीवाल ने प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की। अतिथियों ने उद्घाटन मैच की बालिकाओं से परिचय किया। संचालन रामेश्वरलाल जाट ने किया। आज उद्घाटन के बाद दिनभर 14ए17 एवं 19 आयु वर्ग की बालिकाओं के मैच चले।

-(शंकरलाल चावड़ा)

प्रतियोगिता में शिरकत करने आई विभिन्न ब्लाॅक की बालिकाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!