Author Posts
फतहनगर - सनवाड

स्वीप कार्यक्रमः दूल्हा-दुल्हन की विदाई नाटक के जरिए मतदाताओं को किया जागरूक, मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया मंथन

फतहनगर। आसन्न लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर मावली विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों प्रशासन द्वारा स्वीप गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में मावली ब्लाॅक के पलाना कला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मेगा इवेंट्स का आयोजन किया गया जिसमें मेहंदी,रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता, बूथ अवेयरनेस ग्रुप प्रशिक्षण, नाटक,सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि किए गए। विद्यालय में मानव श्रृंखला बनाकर नारों की गूंज के साथ दूल्हा-दुल्हन की बारात मे अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे तथा इसके माध्यम से संदेश दिया कि वर-वधू शादी के साथ ही मतदान को भी वरीयता देकर अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्यतः करें। मतदाता जागरूकता रेली गांव के विभिन्न गली मोहल्लों से गुजरी। ग्रामीणों ने दूल्हा-दुल्हन के नाटक को बड़े चांव से देखा तथा अधिक से अधिक मतदान करने का संकल्प व्यक्त किया। स्वीप ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अन्त्योद्य फाउण्डेशन मुम्बई ने चंगेडी के राजकीय विद्यालय में की खिलौना बैंक की स्थापना

फतहनगर। समीपवर्ती चगेड़ी गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को अन्त्योदय फाउण्डेशन मुम्बई के सहयोग से खिलौना बैंक की स्थापना की गयी। खिलौना बैंक में अल्फा न्यूमेरो,चेस,मैजिक पैग्स, कलर रेस, पजल, मैगनेटिक लूडो, वुडन टॉवर, पिरामिड ब्लॉक, ड्रोप गेम्स आदि खिलौने शामिल हैं। ये खिलौने प्राथमिक कक्षाओं में अध्ययन करने वाले बालक-बालिकाओं के मानसिक और तार्किक विकास में मददगार शामिल होंगे। विद्यालय में खिलौना बैंक की स्थापना हेतु संस्था प्रधान मोहन सोनी ने अन्त्योदय फाउण्डेशन मुम्बई संस्था के महेन्द्र मेहता के प्रति आभार जताया। सोनी ने बच्चों को खिलौना बैंक की जानकारी दी तथा शिक्षकों से कहा कि शिक्षण कार्य में अधिक से अधिक खिलौना बैंक के खिलौनों का उपयोग किया जाकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में भागीदार बनें। खिलौना बैंक स्थापना के अवसर पर व्याख्याता श्रीमती संतोष स्वामी, प्राथमिक क...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में निकली बादशाह की सवारी, उमड़े सैंकड़ो नर-नारी

फतहनगर। सोमवार को शीतला अष्ठमी के अवसर पर रियासतकालीन परम्परा को याद दिलाने वाली बादशाह की सवारी का सनवाड़ में आयोजन किया गया। प्रति वर्ष शीतला सप्तमी के अवसर पर बादशाह की सवारी निकाली जाती है। दिनभर होली खेलने के बाद शाम को बादशाह की सवारी का आयोजन किया गया। सदर बाजार में बादशाह की सवारी सज्जित की गयी। बग्घी में बादशाह एवं बेगम बने पात्रों को  बिठाया गया तथा बैंडबाजों के साथ बादशाह की सवारी को रवाना किया गया। बग्घी के आगे बादशाह की सेना चल रही थी तथा रास्ते में महाराणा की सेना अलग-अलग सेनापतियों के नेतृत्व में छापामार हमले करती चल रही थी। बादशाह की सेना एवं महाराणा की सेना के बीच रास्ते में कई जगह अच्छी रस्सा कस्सी चली। बादशाह की सवारी रावला चैक होते हुए रावले में प्रवेश कर गयी जहां पर महाराणा की सेना बादशाह कह सेना पर टूट पड़ी तथा बादशाह की दाढ़ी नोंच ली गयी। बादशाह को कैद कर ल...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतह एकेडमी से वैदिक का नवोदय में चयन

फतहनगर। मावली ब्लॉक के फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर के छात्र वैदिक बहेड़िया पुत्र राजकुमार बहेडिया का चयन नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर फतह एकेडमी निदेशक अजय जैन, प्रधानाचार्य  मीना कुमावत व फतह एकेडमी परिवार के सभी सदस्यों ने वैदिक का उपरना ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर बधाई दी। इस सफलता पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए छात्र को बधाई दी है। विद्यालय की उपलब्धियों की इसी कड़ी में गत माह में भी विद्यालय से तीन विद्यार्थियों का चयन साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ था। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शीतला सप्तमी पर किया पूजन, बास्योड़ा का किया सेवन

फतहनगर। शीतला सप्तमी का त्यौहार सोमवार को फतहनगर क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। रात्रि को महिलाओं ने विविध पकवान निर्मित किए तथा मध्य रात्रि बाद से ही शीतला माता की पूजा शुरू कर दी। नगर की अधिकांश महिलाएं अखाड़ा स्थित शीतला माता के स्थानक पर पहुंची तथा माता को बास्योड़ा चढ़ाया। पथवारी का पूजन किया और कहानियां सुन कर माता के गीत गाती हुई घरों की ओर लौटी। शीतला पूजन सुबह 9 बजे बाद तक भी चलता रहा। नेहरू बाल उद्यान एवं आवरीमाता मंदिर प्रांगण स्थित शीतला माता के स्थानक पर भी महिलाएं पूजन के लिए पहुंची। घर पर लोगों ने ठण्डा भोजन किया। एक दूसरे के घर जाकर ओलिए की मीठी मनुहार भी की गई। ईंटाली,चंगेड़ी, सनवाड़, जेवाणा, खरतांणा समेत आस पास के गांवों में भी यह त्यौहार मनाया गया। दिन में लोगों ने एक दूसरे के यहां जाकर रंगों से होली खेली।  ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अम्बेडकर जयन्ती कार्यक्रम को लेकर बैठक का किया आयोजन

फतहनगर। मावली कस्बे के चमनपुरा स्थित राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के कार्यालय पर रविवार को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134वी जयंती मनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अंबेडकर जयंती को दीपोत्सव के रूप में सर्व समाज द्वारा मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु,गौरी शंकर खटीक,केशव वर्मा,गुलाब वर्मा,अभिषेक गुसर, देवेंद्र कुमार गुसर,रामावतार रेगर,भूपेन्द्र कुमार जाटव,सोहनलाल बलाई आदि उपस्थित थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महावीर इंटरनेशनल का होली स्नेह मिलन आयोजित

फतहनगर। स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा फतहनगर ने शनिवार सायं होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन शाखा के सभी सदस्यों की उपस्थिति में फतह एकेडमी परिसर में किया गया। कार्यक्रम में विविध खेल गतिविधियां एवं स्नेह भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई जिसमें 10 अप्रेल को जल सेवा हेतु प्याऊ का शुभारम्भ एवं 17 अप्रैल को रक्तदान शिविर का आयोजन सर्वसम्मति से तय किया गया। इस दौरान शाखा के सचिव अभिषेक भंडारी ने विगत एक वर्ष में करवाए गए कार्यक्रमों का ब्यौरा दिया एवं जॉन अध्यक्ष आशीष जैन ने महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के द्वारा करवाए जाने वाले कार्यक्रमों की सूचना दी। अंत में शाखा अध्यक्ष अजय जैन ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान नए सदस्य अनुकूल गौड़, भूपेंद्र सिंयाल, आयुष तातेड, मयंक मेहता आदि का उपरना ओढ़ाकर स...

Read More
फतहनगर - सनवाड

लोकसभा चुनाव :भाजपा ने शुरू किया बूथ सामग्री वितरण कार्यक्रम, सीपी जोशी दो को नामांकन करेंगे दाखिल

फतहनगर। रविवार को मावली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने बूथ सामग्री वितरण का शुभारंभ किया। बूथ सामग्री का विधिवत उपयोग प्रचार कार्य में पार्टी के स्थापना दिवस पर 6 अप्रेल से किया जाएगा। फतहनगर में मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,महामंत्री रामचन्द्र महलाना,रोशनलाल खटीक,पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश सोनी,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,दीपक बड़गुर्जर,पार्षद प्रतिनिधि विनोद चावड़ा,सुनील कोठारी,हीरालाल गोयल सहित अन्य उपस्थित थे। इधर भाजपा पदाधिकारियों एवं बूथ कार्यकर्ताओं ने आज से ही सी.पी.जोशी के नामांकन अवसर पर दो अप्रेल को चित्तौड़ में सुबह 10बजे आयोजित होने वाली रैली में शामिल होने को लेकर घर-घर निमन्त्रण देना शुरू कर दिया। मावली विधानसभा के विजनवास में बूथ संख्या 137,147 व 148 पर सामग्री वितरण एवं नामांकन रेली का निमन्त्रण दिया गया। मांगथला में बूथ 66,67,71,72 व 73 पर सामग्री वितरण...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में बादशाह की सवारी का होगा आयोजन, अनूठी हैं सनवाड़ में बादशाह की सवारी, आयोजन को लेकर जुटते हैं हजारों नर -नारी

(शंकरलाल चावड़ा) फतहनगर। रियासतकालीन परम्पराओं की याद दिलाती बादशाह की सवारी के आयोजन का लुत्फ उठाने को हर कोई बेताब रहता है। क्या बच्चे और क्या युवा हर कोई इसका इंतजार ही करता नजर आता है। सनवाड़ की बादशाह की सवारी इस क्षेत्र में खासी प्रसिद्ध है। होलिका दहन के बाद से ही लोग इसके आने का दिन गिनना शुरू कर देते हैं। बादशाह की सवारी का आयोजन शीतला सप्तमी के अवसर पर होता है। सोमवार को शीतला सप्तमी है तथा बादशाह की सवारी के आयोजन को लेकर नगर के युवा काफी उत्साही दिखाई देते हैं। दिन भर रंगों से होली खेलने के बाद शाम को इसका आयोजन बड़े ठाठ के साथ के साथ किया जाता है। इस आयोजन के पीछे किंवदंती है कि बादशाह की सेना मेवाड़ पर आक्रमण कर देती है और मेवाड़ के महाराणा की सेना कम तादाद में होकर छापामार पद्धति से युद्ध करती है। छापामार युद्ध का सामना करते हुए बादशाह की सेना महाराणा के महल के प...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फलीचड़ा बीड़ा में लगी आग,समय रहते काबू पाने से नहीं हुआ नुकसान

फतहनगर। फतहनगर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से कहीं न कहीं आग लगने की घटनाएं हो रही है। इन घटनाओं के होने के कारणों का पता नहीं लगा है। गुरूवार को चंगेड़ी पंचायत क्षेत्र में आग लगी तो शुक्रवार को लदानी के बीड़े मे और आज फलीचड़ा के बीड़े में आग लगी। आग की जानकारी मिलने पर फतहनगर थाने से पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा तथा नाथद्वारा नगरपालिका एवं फतहनगर नगरपालिका से दमकल मंगवाकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग के कारण 10-12 बीघा क्षेत्र में पेड़ पौधे एवं वनस्पति जल कर खाक हो गयी। समय रहते आग का पता लगने एवं उस पर काबू पा लेने से खेतों में खड़ी रबी फसलों को नुकसान नहीं हुआ। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फागोत्सवः फतहनगर के द्वारिकाधीश मंदिर में भक्ति और आस्था की बयार में झूमे श्रद्धालु,फूलों की होली के बीच महिलाओं ने नृत्य के साथ गुलाल उड़ाकर खूब किया धमाल

फतहनगर। धर्म नगरी फतहनगर के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में शनिवार को रंग पंचमी के अवसर पर फागोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में श्रद्धालु महिला एवं पुरूषों ने फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण-राधा व भोले शंकर से जुडे प्रसंगों के भजन व फाग गीत गाकर खूब समां बांधा। फागोत्सव में पुष्पवर्षा की जिससे ब्रज की झलक के साथ ही बरसाने की फूलों की जीवंत होली की उमंग से लोग सराबोर हो गए। बंशीवारे के जयकारों की गूंज और राधा-कृष्ण के अटूट प्रेम को बयां करने वाले फाग गीतों पर महिलाओं ने फूलों की होली के बीच जमकर नृत्य किया और गुलाल उडाकर खूब धमाल भी मचाया। फागोत्सव में महिला मंडली की सदस्यों ने कान्हा के फाग गीतों पर जमकर नृत्य किया और गुलाल व फूलों की जमकर होली खेली। इससे बृज संस्कृति की अनूठी छटा के रंगों से सराबोर श्रद्धालुगण भी झूमने पर मजबूर हो गए। महिला गायिकाओं ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्रीमती बदामबाई चण्डालिया का चोविहार संथारा गतिमान

सनवाड़। स्थानीय निवासी एवं प्रमुख व्यवसायी प्रकाशमल,लादूलाल चण्डालिया की माताजी एवं विकास कुमार,चिराग कुमार चण्डालिया की दादीजी धर्म परायण श्रीमती बादामबाई चण्डालिया का चोविहार संथारा गतिमान है। श्रीमती चण्डालिया ने 28 मार्च,2024 को 9 बजे चोविहार संथारा ग्रहण किया था। श्रीमती बादामबाई अपने जीवनकाल में 2 वर्षीतप,4 अटाई,तेले,10ओली,निवी,रोज की 11 सामयिक आदि तपस्याएं कर चुकी है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर के द्वारिकाधीश मंदिर में शनिवार को होगा फागोत्सव

फतहनगर। धार्मिक नगरी फतहनगर के द्वारिकाधीश मंदिर में शनिवार को रंग पंचमी के अवसर पर फागोत्सव का आयोजन द्वारिकाधीश मंदिर कमेटी के तत्वावधान में किया जाएगा।मंदिर कमेटी अध्यक्ष शैलेष पालीवाल ने बताया कि इस आयोजन में सभी धर्मप्रेमी बंधुओं को आमंत्रित किया गया है। आयोजन के तहत सुबह 6 बजे रंग पंचमी महोत्सव में द्वारिकाधीश व लड्डू गोपाल के संग फूलो व गुलाल के साथ होली खेली जाएगी। फाग महोत्सव के भजन के साथ फूलों की वर्षा का रंग बिरंगे कलर के साथ फाग महोत्सव मनाया जाएगा। शाम 6.30बजे महा आरती एवं प्रसाद का वितरण होगा। शुक्रवार की शाम इसी क्रम में मंदिर के सामने स्थित बालाजी का विशिष्ट श्रृंगार किया गया। इधर शुक्रवार को ईन्टाली गांव में फतहनगर रोड़ पर स्थित नया पालका देवरा स्थानक पर रंग पंचमी मनाई गई। गांव के युवा राजेश पुष्करना ने बताया कि बावजी के यहां पर गुगरी का प्रसाद बनाया गया। बच्चों सहित ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

लदानी बीड़े में लगी आग,200 बीघा में जले पौधे व घास,चंगेड़ी में देर रात आग पर पाया काबू

फतहनगर। शुक्रवार को लदानी ब्राह्मणों के बीड़े में आग लग गयी। आग का फैलाव तेजी के साथ हवा के रूख की ओर होता गया। सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। पुलिस थाना से जाब्ता भी पहुंचा। पटवारी लदानी एवं सरपंच लदानी ने भी क्षेत्र का दौरा कर मौका देखा। ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। पानी के टेंकर से एवं दमकल वाहनों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। भवाल सिंथैटिक्स बीकाखेड़ा की दमकल, आसपास के दमकल वाहन द्वारा आग बुझाने में अच्छा सहयोग प्राप्त हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 200-250 बीघा जमीन में आग फैल कर घास, पेड़ पौधे जल गये।आस पास के किसानों के खेतों में खड़ी फसल एवं कटाई कर रखी हुई फसल भी जल गई। देर शाम तक आग बुझाने का कार्य जारी रहा। एक तरफ आग पर नियंत्रण करने के बाद देखते ही देखते दुसरी तरफ आग तेज हवा के कारण पुनः फैल जाती। उदयपुर नगर निगम के दमकल वाहन एवं नगर पालिका फतहनगर- सनवाड़...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चंगेडी पंचायत के वन क्षेत्र में लगी आग, खेतों में खड़ी फसल भी आई आग की चपेट में

फतहनगर। निकटवर्ती चंगेड़ी पंचायत के भाण्डावास व डांग क्षेत्र के वन क्षेत्र में आज आग लगने से वन क्षेत्र के अलावा खेतों में खड़ी फसलें भी चपेट में आ गयी। रात करीब 10:00 बजे आग पर काबू पाया जा सका।मिली जानकारी के अनुसार चंगेड़ी पंचायत के इन गांवों के मध्य 400 बीघा क्षेत्र में वन क्षेत्र है जहां दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक आग लगती देख चरवाहों ने गांव में सूचना दी जिस पर ग्रामीणों ने दमकल की मदद से उस वक्त आग पर काबू पा लिया लेकिन तीन बजे पुनः आग की लपटें उठी जिसे काबू में करने के लिए ग्रामीणों के साथ ही दमकल कर्मी लगे हुए हैं। आग के विकराल होने पर न केवल नगरपालिका फतहनगर की दमकल अपितु भवाल फैक्ट्री की दमकल,हिंद जिंक दरीबा,उदयपुर एवं कपासन से भी दमकल पहुंची तथा आग पर काबू पाने का प्रयास किया। रात आठ बजे के बाद तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। ग्रामीणों ने जानकारी दी कि आग ने खेतों में खड़ी फस...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने 90 दिनों में किए जनहित के ऐतिहासिक फैसलेः-गरासिया,कांग्रेस सरकार के 5 सालों में अराजकता और भ्रष्टाचार पहुंचा चरम पर, डबल इंजन सरकार ने 90 दिनों में किया सफाया: उदयपुर में भाजपा प्रत्याशी 28 मार्च को करेंगे नामांकन प्रस्तुत:-प्रमोद सामर,अपने कार्यों के बल पर राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी पूरी 25 की 25 सीटें जीतकर जीत की हैट्रिक करेगी… चंद्रगुप्त

उदयपुर 26 मार्च 2024कांग्रेस सरकार के 1800 दिनों के कुशासनकाल में अराजकता और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया था। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शी सोच और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संगठन की बदौलत प्रदेश की भजनलाल सरकार ने महज 90 दिनों में जनहित के कई ऐतिहासिक फैसले किए…यह उद्गार भारतीय जनता पार्टी के हाल ही में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया ने प्रदेश सरकार के तीन माह के कार्यकाल के पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी मीडिया प्रकोष्ठ उदयपुर की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस सरकार के 5 साल और दूसरी ओर भजनलाल सरकार के 90 दिनों का अंतर साफ नजर आ जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जहां 21 जिलों के लिए 2 लाख 80 हजार हेक्टैयर जमीन सिंचाई तथा 40 प्रतिशत आबादी के लिए पीने...

Read More
फतहनगर - सनवाड

स्काउट एवं गाइड के जिला मुख्यालय आयुक्त ;जनसंपर्कद्ध गोपाल मेहता का किया स्वागत

फतहनगर। वल्लभनगर उपखंड के गांव बाठरडा खुर्द निवासी एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गंदोली ;सांगवाद्ध के शारीरिक शिक्षक गोपाल मेहता मेनारिया को गत दिनों हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड राजस्थान राज्य के मुख्य राज्य आयुक्त एवं शासन सचिव स्कूल शिक्षा नवीन जैन द्वारा उदयपुर जिला मुख्यालय आयुक्त ;जनसंपर्कद्ध नियुक्त किए जाने पर धन्वंतरि आयुर्वेद सेवा समिति की ओर से सोमवार को भटेवर में आयोजित पांच दिवसीय निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर के समापन अवसर पर उपरनाएपाग पहनाकर और शॉल ओढाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। मेहता का रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की उदयपुर के विद्यानिकेतन स्कूल सभागार में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में भी जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा ऊपरना धारण करवा कर अभिनंदन किया गया था। जिला मुख्यालय आयुक्त ;जनसंपर्कद्ध मेहता ने कहा कि हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड...

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्रीमती अग्रवाल जिला संयोजक मनोनीत

फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी के निर्देशानुसार नमो ऐप माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत पूरे राजस्थान में सभी जिला संयोजक नियुक्त किए गए हैं। उदयपुर देहात मे भी भाजपा महिला मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष श्रीमती ऋतु अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सिंदू में भामाशाह ने की प्रोत्साहन योजना की घोषणा

फतहनगर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 9वीं कक्षा में अध्ययनरत बालिकाओं को राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क साइकिलें प्रदान की जाती है। बालिकाएं रोजाना साइकिल पर ही विद्यालय आए इसके लिए सिन्दू में बालिकाओं को प्रेरित करने के लिए भामाशाह द्वारा प्रोत्साहन योजना की घोषणा की गयी है।नवानिया निवासी भामाशाह योगेश कुमार खटीक द्वारा राउमावि सिन्दू में निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि पद पर संबोधन के दौरान नए सत्र 2024-2025 में सर्वाधिक बार साइकिल लेकर आने पर प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता को 1100, द्वितीय को 700 एवं तृतीय को 500 रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उक्त जानकारी संस्था प्रधान उमेश माहेश्वरी ने दी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

संकल्प पत्र के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक,विद्यार्थियों ने चुनाव संकल्प पत्र भरे

फतहनगर। मावली क्षेत्र के ग्राम पंचायत फलीचडा में चारों बूथों पर लोकसभा आम चुनाव के लिए 300 संकल्प पत्र अध्यनरत विद्यार्थियों से भरवाए गए। स्वीप प्रभारी सदस्य सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि उपखंड अधिकारी मनसुखराम डामोर के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र 154 मावली के मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार के आदेशानुसार सभी विद्यालयों में संकल्प पत्र विद्यार्थियों को दिए गए और मतदाता उम्र 18 से वयस्क नागरिको के लिए संकल्प पत्र भरवाकर वोट देने की अपील की गई। स्वीप प्रभारी सदस्य देशबंधु ने वोटर हेल्पलाइन एप की जानकारी देते हुए एप के माध्यम से अपनी क्रम संख्या अपने परिवार जनों के नाम देखकर लोकसभा आम चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। लोकसभा आम चुनाव दूसरे चरण के उदयपुर जिले में 26 अप्रैल 2024 को कोई भी मतदाता मतदान देने से वंचित नहीं हो जाए उसके लिए संकल्प पत्र विद्य...

Read More