उपराष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश में सभी खेल परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का आह्वान किया
https://www.fatehnagarnews.com उपराष्ट्रपति ने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में निजी क्षेत्र को शामिल करने के लिए खेल मंत्रालय को कहा DELHI. उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने आज युवा मामलों एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री किरेन रिजिजू को आंध्र प्रदेश में नेल्लोर जिले के मोगल्लापलेम गांव में बहुउद्देशीय खेल परिसर के निर्माण सहित वहां चल रही विभिन्न खेल परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए सलाह दी। उपराष्ट्रपति भवन में आयोजित एक बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने उपराष्ट्रपति को खेल परियोजना की प्रगति के बारे में जानकारी दी और कहा कि राज्य खेल प्राधिकरणों से उपयोग प्रमाण पत्र नहीं मिलने की वजह से कुछ परियोजनाओं में देरी होगी। उपराष्ट्रपति ने मंत्री और मंत्रालय के सचिव को आंध्र प्रदेश सरकार के साथ संपर्क बनाए रखने और तत्काल आधार पर परियोजनाओं
Read More