लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं मंत्री भुपेन्द्र यादव से सांसद जोशी ने की वन एवं पर्यावरण के विषयों को लेकर चर्चा
नई दिल्ली 08 अगस्त 2024 :- चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने लोकसभा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री भुपेन्द्र यादव व राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा से भेंट की एवं संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विषयों पर इस संबध में चर्चा की। सांसद जोशी ने इस बैठक में बताया की लोकसभा क्षेत्र के रावतभाटा क्षेत्र में जवाहर सागर वन्य जीव अभ्ययारण्य क्षेत्र की सीमा में से नगरपालिका क्षेत्र रावतभाटा की भूमि आ रही हैं। इस भूमि में रावतभाटा नगरपालिका के वार्ड संख्या 1,2, शिव कॉलोनी, रावतभाटा तहसील, उपखण्ड अधिकारी कार्यालय, छात्रावास, न्यायालय समेत अन्य महत्वपुर्ण स्थल इत्यादि क्षेत्र आते हैं। यहॉ के निवासियों को वन्यजीव की एन.जी.टी. की भूमि के कारण से कई प्रकार की समस्या आ रही जिससे उनके लोन एवं अन्य सरकारी लाभ नही मिल पा रहे हैं। इसके साथ ह...
Read More