नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक चौहान से शिष्टाचार भेंट कर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने किया स्वागत अभिनंदन
फतहनगर। पदोन्नति के बाद जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक (मुख्यालय) उदयपुर के पद पर गत दिनों ननिहाल सिंह चौहान के पदभार ग्रहण करने के बाद आज गुरुवार को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उदयपुर ने शिष्टाचार भेंट वार्ता करते हुए स्वागत अभिनंदन किया। शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला के नेतृत्व में जिला प्रतिनिधि मंडल ने मधुबन स्थित कार्यालय पहुंचकर जिला शिक्षा अधिकारी ननिहाल सिंह को उपरना ओढ़ा, मोठड़ा धारण करवा कर अभिनंदन किया। इससे पूर्व शिष्टाचार मुलाकात के दौरान जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अपना अपना परिचय जिला शिक्षा अधिकारी को दिया। जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि इस अवसर पर संभाग संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत, संयुक्त जिला मंत्री डॉ हेमंत मेनारिया, कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन , उपाध्यक्ष शैलेश कोठारी, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर श...
Read More